
पंजाब के इस जिले मे दर्दनाक Accident:
स्कूल जा रही दो मासूम बच्चियों को सरकारी बस ने कुचला
मचा कोहराम
चंडीगढ़, 18 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) मानसा में शनिवार सुबह स्कूल जा रहे तीन बच्चों और उनके पिता को पंजाब रोडवेज की बस ने कुचल दिया। हादसे में दो बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान मानसा के झुनीर निवासी सीमा रानी (8) और मीना रानी (14) के रूप में हुई है, जबकि उनके पिता बिंदर राम और भाई जस्सी गंभीर रूप से घायल हो गए। punjab Accident
सीमा कक्षा तीन में पढ़ती थी, जबकि मीना कक्षा सात में। परिजनों ने बताया कि पिता और भाई बच्चों को स्कूटर से छोड़ने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और बस को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। punjab Accident
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























