
Haryana CM Saini की सरकार का हुआ एक साल पूरा
पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर हरियाणा सरकार ने दी कई बडी सौगाते
चंडीगढ, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा की सैनी सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में CM नायब सैनी ने इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा विकास की ‘नॉनस्टॉप रफ्तार’ के साथ आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार का पहला साल पूरा होने के अवसर पर प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने इसका एलान किया।
सैनी सरकार ने शहीद सैनिकों के बच्चों को 6वीं से 12वीं कक्षा तक 60,000 रुपये, स्नातक तक 72,000 रुपये व स्नातकोत्तर तक 96,000 रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति व महिला सरकारी कर्मचारियों को उनके मनचाहे दिन पर मासिक छुट्टी का भी प्रावधान किया। इसके अलावा डंकी रूट की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कानून लागू करने के साथ खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी की भी सौगात दी। रकत करेंगे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























