International News: Pakistan सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई
30 से ज्यादा आंतकियों को उतारा मौत के घाट
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में 34 आतंकवादी मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने इस बात की पुष्टि की। International News: encounter breaks out between army terrorists in pakistan
पाकिस्तान की सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया कि ये अभियान उत्तर वजीरिस्तान, दक्षिण वजीरिस्तान और बन्नु जिलों में खुफिया इनपुट के आधार पर चलाए गए थे। ISPR के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सेना ने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य उन सभी इलाकों से आतंकवादियों को पूरी तरह खत्म करना है, जो हाल के दिनों में चरमपंथी गतिविधियों से प्रभावित रहे हैं। फिलहाल सेना ने पूरे क्षेत्र को घेरा हुआ है और वहां कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी आतंकी भाग न सके।
Pakistan
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























