
World Cup: Women’s World Cup में आज South Africa and Bangladesh के बीच मुकाबला
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर लिया यह फैसला
चंडीगढ, 13 अक्तूबर (विश्ववार्ता) विश्व कप: महिला विश्व कप के 14वें मैच में आज South Africa and Bangladesh से होगा। यह मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका ने अपने पिछले दो मैचों में लगातार जीत हासिल की है और अब वह बांग्लादेश के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगा। इंग्लैंड से अपना पहला मैच 10 विकेट से हारने के बाद, दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड और मेजबान भारत पर जीत के साथ शानदार वापसी की है। टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। World Cup: Today’s match in the Women’s World Cup between
दूसरी ओर, बांग्लादेश ने पहले मैच में पाकिस्तान पर सात विकेट से जीत के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की, लेकिन उसे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























