
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता मे हुई केंद्रीय Cabinet Meeting मे लिये गये कई अहम फैसले
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साझा की जानकारी
गेहूं की एमएसपी 160 रुपए बढ़ाकर 2,585 रुपए प्रति क्विंटल
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विशवार्ता) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता हुई कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस बैठक में सरकार ने किसानों और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई अहम फैसलों की घोषणा की। इन फैसलों से खेती, स्वास्थ्य अनुसंधान और सड़क निर्माण क्षेत्रों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गेहूं की एमएसपी 160 रुपए बढ़ाकर 2,585 रुपए प्रति क्विंटल करने का फैसला लिया है। इसके अलावा, बायोमेडिकल रिसर्च और काजीरंगा हाईवे को भी मंजूरी दी गई है cabinet meeting approves biomedical research and kaziranga highway
सरकार ने गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को 160 रुपए बढ़ाकर अब 2,585 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। यह बढ़ोतरी रबी सीजन 2026-27 के लिए की गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस बढ़े हुए एमएसपी के तहत करीब 297 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का अनुमान है। किसानों को इस खरीद के बदले 84,263 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह पैसा किसानों की मेहनत का सही मूल्य है और सरकार की नीति यह सुनिश्चित करती है कि हर फसल की एमएसपी, उसकी लागत पर कम से कम 50% का लाभ देती हो।”
cabinet meeting rabi cropsmsp
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























