
Punjab Flood Updates: तो अब पंजाब आ रहे कांग्रेस नेता Rahul Gandhi
बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मिलकर समझेंगेउनकी समस्याएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल पंजाब आएंगे
चंडीगढ, 14 सिंतबर (विश्ववार्ता) Punjab News हाल ही में आई बाढ़ ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल पंजाब का दौरा करेंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे। उनका यह दौरा राज्य में राहत कार्यों की समीक्षा और पीड़ितों से मिलने के लिए अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी सुबह 9:30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीधे रामदास क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहां बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं समझेंगे। इसके बाद वे गुरदासपुर भी जाएंगे, जहां उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय प्रशासन और राहत कार्यों में लगे लोगों से बातचीत करने की संभावना है।























