
CP Radhakrishnan: भारत को आज मिला नया उपराष्ट्रपति
CP Radhakrishnan ने देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में की शपथ ग्रहण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई गोपनीयता की शपथ
चंडीगढ, 12 सिंतबर (विश्ववार्ता) भारत को आज नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। CP Radhakrishnan ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। c p radhakrishnan president murmu administer oath today
शपथ ग्रहण समारोह करीब सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें केंद्र सरकार के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्य इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहे।
सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली।























