
देश मे Vice Presidential Election को लेकर राजनीति गर्माई: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई मे आज पार्टी सांसदो की अहम बैठक
GST सुधारो को लेकर PM Modi का सम्मान किये जाने की संभावना
चंडीगढ, 7 सिंतबर (विश्ववार्ता) देश मे उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीति गर्माने लगी है और इसी बीच आज नई दिल्ली मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता मे आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए दिल्ली में पार्टी सांसदों के साथ अहम बैठक होने जा रही है।
jp nadda to host bjp mps delhi vice presidential election
सूत्रो के हवाले से पता चला है कि इस कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसकी योजना तो जीएसटी में सुधार होने से कई दिन पहले ही बन गई थी, लेकिन अब मोदी भी इसमें भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि नए जीएसटी स्लैब की घोषणा के लिए सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री का सम्मान किए जाने की संभावना है।
pm narendra modi felicitated for gst reforms at bjp mps workshop meeting in delhi today
बता दें कि जीएसटी में हुए सुधार से लोगों पर कर का बोझ कम होगा और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा और उसके सहयोगी दलों को उम्मीद है कि इस कदम से उन्हें नवंबर में होने वाले बिहार चुनावों में बढ़त मिलेगी। दो दिनों तक चलने वाली यह कार्यशाला में कई सत्रों का आयोजित की जाएगी। इन सत्रों में पार्टी के इतिहास और विकास पर चर्चा, और सांसदों के लिए कार्यकुशलता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा होगी। Vice Presidential Election






















