Panchkula में भारी बारिश से जगह-जगह जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त
शहर व गांवो की सडक़ें बनी नदियां
घग्गर नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट
चंडीगढ, 3 सिंतबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के साथ लगते हरियाणा के पंचकूला में पिछले 24 घंटो से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। वहीं आफत की इस बारिश में आज बुधवार सुबह सेक्टर 4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्कूली बच्चों से भरी एक स्कॉर्पियो पर विशाल पेड़ गिर गया।
panchkula heavy rain tree falls roads closed traffic diversion
राहत की खबर ये है कि पेड़ गिरने से स्कॉर्पियो सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे। इस हादसे के बाद स्कूल के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और वाहनों का जाम लग गया।
panchkula heavy rain tree falls roads closed traffic diversion
घग्गर नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट
इधर लगातार जारी मूसलाधार बारिश और सुखना लेक से छोड़े जा रहे पानी के कारण घग्गर नदी खतरे के निशान पर बह रही है। घग्गर के उफान को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी हर स्थिति का लगातार मुआयना कर रहे हैं. खासकर बीती रात से जारी बहुत तेज बारिश ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। फिलहाल घग्गर में बढ़ते जलस्तर को देख पंचकूला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने खतरे को देखते हुए लोगों को घग्गर नदी से दूरी बनाए रखने की हिदायत जारी की है। वहीं घग्गर के आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित किया जा रहा है।
panchkula heavy rain tree falls roads closed traffic diversion























