
Punjab Holiday: Punjab के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छुट्टियों की घोषणा
चंडीगढ, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता): भारी बारिश को देखते हुए पंजाब के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी साझा की है। punjab holiday announced colleges and universities
उन्होंने कहा कि “राज्य में कल रात से हो रही लगातार भारी बारिश को देखते हुए, राज्य के सभी कॉलेजों/विश्वविद्यालयों/पॉलिटेक्निक कॉलेजों में तत्काल प्रभाव से 3 सितंबर, 2025 तक छुट्टियां घोषित की जाती हैं। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की देखभाल की पूरी ज़िम्मेदारी संबंधित प्रशासकों की होगी। सभी से अनुरोध है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।”punjab holiday announced colleges and universities
आपको बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 3 सितंबर, 2025 तक बंद रखने के आदेश जारी किए थे।






















