flood gates Opened: लगातार बारिश ने बढ़ाई चिंता! भाखड़ा Dam के गेट खुले
चंडीगढ़, 19 अगस्त: (विश्ववार्ता) : पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण Bhakra Dam का जलस्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए Bhakra ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने एक अहम फैसला लेते हुए आज परीक्षण के लिए भाखड़ा बांध के द्वार खोल दिए हैं।
बीबीएमबी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, आज क्रमवार तरीके से भाखड़ा बांध के द्वार खोले जा रहे हैं। फिलहाल, दोपहर 3 बजे ये द्वार एक फुट तक खोले गए थे। इसके बाद शाम 4 बजे इन्हें 2 फुट तक और फिर शाम 5 बजे तीन फुट तक खोला जाएगा।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/
























