Lok Sabha और Rajya Sabha में विपक्ष का हंगामा
दोनों सदन स्थगित
लोकसभा में जन विश्वास विधेयक पेश
चंडीगढ़, 18 अगस्त: (विश्ववार्ता) parliament monsoon session के बीच विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा की जा रही मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया को संदिग्ध बताते हुए विरोध जताया। वहीं पीठासीन स्पीकर ने विपक्ष के न शांत होने की स्थिति में सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया। यह विधेयक जीवन और व्यापार को आसान बनाने के लिए विश्वास-आधारित शासन को और बेहतर बनाने हेतु अपराधों को गैर-अपराधीकरण और युक्तिसंगत बनाने हेतु कुछ अधिनियमों में संशोधन करेगा।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























