
jammu and kashmir: Army और आतंकियों के बीच मुठभेड़ नौवें दिन भी जारी
3 आतंकी को किया गया ढेर, 2 जवान शहीद
चंडीगढ़, 9 अगस्त: (विश्ववार्ता) jammu and kashmir के कुलगाम जिले के अकाल वन क्षेत्र में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ 9 दिन से चल रही है। इसे Operation AKHA नाम दिया गया है। आतंकियों के खिलाफ चल रहे इस ऑपरेशन में 3 आतंकियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन आधिकारिक तौर पर सिर्फ एक आतंकी का शव बरामद हुआ है। कुलगाम में रात भर चली गोलीबारी में सेना के 4 जवान घायल हुए हैं। 2 जवान शहीद हो गए हैं।
कुलगाम के ऑपरेशन AKHA में लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह शहीद हुए हैं। भारतीय सेना ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। भारतीय सेना के चिनोर कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करती है। ये ऑपरेशन अभी जारी है।’
Read mroe news: https://wishavwarta.in/hindi/























