इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में होने जा रहा है बड़ा बदलाव
ये दिग्गज बनने जा रहे नए अध्यक्ष
चंडीगढ़, 2 जून (विश्व वार्ता) कंट्रोल बोर्ड में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राजीव शुक्ला, जो फिलहाल BCCI के उपाध्यक्ष हैं, अगले महीने बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। वह मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। . बोर्ड में उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला इस साल जुलाई में बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष बनने की रेस में सबसे आगे हैं. मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी के 70 साल के होने के चलते वो जुलाई में इस्तीफा देने वाले हैं. इसलिए उनकी जगह राजीव शुक्ला अंतरिम अध्यक्ष बन सकते हैं।
रोजर बिन्नी के कार्यकाल की समाप्ति के बाद, जब तक BCCI कोई स्थायी अध्यक्ष नियुक्त नहीं करता, राजीव शुक्ला को अगले 3 महीनों के लिए अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस दौरान वे बोर्ड के सभी अहम फैसलों में मुख्य भूमिका निभाएंगे।























