1 जून 2025:-आज से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े 6 बड़े नियम
आपकी जेब पर होगा सीधा असर
चंडीगढ़, 1 जून (विश्व जून के महीने में कई नियमों में बदलाव हो सकता है। इन बदलाव का आपकी जेब पर इनडायरेक्ट असर पड़ सकता है। अगले महीने बैंक एफडी और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदल सकते हैं। इसके साथ ही ईपीएफओ की ओर से EPFO 3.0 शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही LPG सिलेंडर के प्राइस रिवाइज किए जाएंगे। आइए इनके बारे में विस्तार से बात करते हैं।
क्रेडिट कार्ड-
क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेट्रोल, डीजल या CNG खरीदना भी महंगा होने जा रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक अपने कुछ क्रेडिट कार्ड पर तय लिमिट से अधिक पेट्रोल, डीजल या CNG की खरीद पर 1% का नया चार्ज लगाएगा। इनकी लिमिट तय कर दी गई है।
रसोई गैस सिलेंडर-
बता दें की सभी कंपनिया हर माह की 1 तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की दामों में बदलाव करती है। इसी के चलते इस बार भी कंपनिया आवश्यकता के अनुसार कीमतों में बदलाव कर सकती है। मई माह में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया था। लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट 17 रूपए काम किए गए थे।
CNG, PNG, ATF-
सभी ऑयल कंपनिया रसोई गैस सिलेंडर की तरह PNG और ATF की कीमतों में भी 1 तारिख को संशोधन करती है। बता दें की ATF ईधन है इसका प्रयोग हवाई जहाज़ों में किया जाता है। तो PNG भी एक रसोई गैस है जो सीधा पाइप की सहायता से हमारे घरों तक पहुँचती है। इन सभी ईधनों के साथ CNG की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते है।
EPFO-
भारत सरकार 1 जून को EPFO 3.0 को लांच कर सकती है। इसके तहत EPFO के अधीन आने वाले सभी कर्मचारी ATM की सहायता से अपने PF खाते से पैसे निकाल सकते है।
























