IPL-2025, आरसीबी ने पंजाब को 7 विकेट से हराया
कोहली और पडिक्कल का अर्धशतक
चंडीगढ़, 21 अप्रैल (विश्व वार्ता) कृणाल पंड्या व सुयश शर्मा की उम्दा गेंदबाजी के बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को पंजाब किंग्स को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया।
पंजाब के 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली (नाबाद 73 रन, 54 गेंद, सात चौके, एक छक्का) और देवदत्त पडिक्कल (61 रन, 35 गेंद, चार छक्के, पांच चौके) के बीच दूसरे विकेट की 103 रन की साझेदारी से सात गेंद शेष रहते 3 विकेट पर 159 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आरसीबी की टीम पंजाब किंग्स सहित उन पांच टीम में शामिल हो गई, जिन्होंने अब तक सर्वाधिक 10 अंक जुटाए हैं। पंजाब किंग्स ने इससे पहले छह विकेट पर 157 रन बनाए।
























