
jammu and kashmir में बादल फटने से भारी तबाही
तीन लोगों की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्व वार्ता) जम्मू-कश्मीर स्थित रामबन के धर्मकुंड में रविवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक आई इस बाढ़ में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स लापता है।
वहीं भारी बारिश और बाढ़ के चलते कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अचानक आई बाढ़ के बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन की तरफ से तैनात टीमें लोगों को सुरक्षित बाहर निकल रही हैं। जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है।























