
भारत ने सीमा पर बाड़ लगाने को लेकर Bangladesh को दी चेतावनी
भारत के आंतरिक मामलों दखल न दे बांग्लादेश
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्व वार्ता) भारत ने बांग्लादेश को यह भी याद दिलाया कि वहां की हिंसा में शामिल अपराधी खुलेआम घूमते हैं और इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि बांग्लादेश को खुद के मामलों पर ध्यान देने के बजाय भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है। भारत ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर बांग्लादेश के बयान को नकारते हुए उसे कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश को पहले अपने देश में रहने वाले अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, बजाय इसके कि वह भारत के मामलों में हस्तक्षेप करे।
भारत ने बांग्लादेश से कहा कि यह टिप्पणी न केवल भारत के मामलों में अनावश्यक दखल है, बल्कि यह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के मुद्दे से ध्यान हटाने का एक छिपा हुआ प्रयास भी है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर बांग्लादेश की टिप्पणियों को पूरी तरह से अस्वीकार करते हैं।”























