पंजाब शिक्षा क्रांति.80.60 लाख रुपये की लागत से 14 सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का आज उद्घाटन
चंडीगढ़, 18 अप्रैल (विश्व वार्ता)पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए श्रृंखला के तहत कल 19 अप्रैल को 14 सरकारी स्कूलों में 80.60 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत जिले के 255 सीनियर सेकेंडरी तथा 543 प्राइमरी स्कूलों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को जिले में शिक्षा क्रांति की शुरूआत के बाद से अब तक करीब 75 सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त क्लास रूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, चारदीवारी आदि का लोकार्पण किया जा चुका है।
श्री पंचाल ने कहा कि कल सरकारी स्कूल कोट करार खां, वडाला कलां, धालीवाल दोना, धालीवाल, मंसूरवाल दोना, मंसूरवाल देहाती, मौली, जगतपुर जट्टां, भानोकी, सैदो भुलाना, भुलाना, जलाल भुलाना और खैरा दोना के सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से विज्ञान प्रयोगशालाएं, अतिरिक्त कक्षाएं, खेल ट्रैक आदि शामिल है।























