सांसद Amritpal Singh को पंजाब वापिस लाने के लिए Assam रवाना हुई पंजाब पुलिस
चंडीगढ़, 18 अप्रैल (विश्व वार्ता) सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब वापस लाने के लिए असम के डिब्रूगढ़ जेल के लिए रवाना हो गई है। अमृतपाल सिंह के जल्द ही पंजाब लौटने की उम्मीद है।
वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह को जल्द ही पंजाब लाकर अजनाला अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से उसे रिमांड पर लेकर अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में पूछताछ की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार अमृतपाल पर लगाया गया हृस््र अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यह हृस््र अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है तथा इसे पुन: बढ़ाया नहीं जाएगा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को असम की डिबरगढ़ जेल से पंजाब लाया जा चुका है।
गौरतलब है कि 23 फरवरी 2023 को अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में भीड़ ने अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला किया था। हमलावरों के पास धारदार हथियार भी थे। यह हमला पुलिस थाने में बंद अपने एक साथी लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को छुड़ाने के लिए किया गया था। प्रदर्शनकारी अपने साथ पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बीड़ भी लाए थे। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
























