
Punjab Government के आदेशों के पर पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को मिले दो नए डायरेक्टर
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्व वार्ता)पंजाब सरकार के बिजली विभाग के प्रमुख सचिव अजय कुमार सिन्हा द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि पंजाब के राज्यपाल ने हीरा लाल गोयल, पुत्र लछमन दास, निवासी पटियाला को निदेशक वाणिज्यिक और इंद्रपाल सिंह, पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी जालंधर को निदेशक वितरण के रूप में नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। इस संबंध में पंजाब सरकार के बिजली विभाग (ऊर्जा शाखा) द्वारा 24 मार्च, 2025 को आदेश जारी किया गया।
पटियाला निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर हीरा लाल गोयल को दो वर्ष की अवधि के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालाँकि, यह नियुक्ति केवल 65 वर्ष की आयु तक ही जारी रहेगी, इसके बाद वह सेवा में नहीं रह सकेंगे।
आपको बता दें कि जालंधर निवासी इंद्रपाल सिंह को दो साल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालाँकि, यह नियुक्ति केवल 65 वर्ष की आयु तक ही जारी रहेगी, इसके बाद वह सेवा में नहीं रह सकेंगे।
























