लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर दल बदल का दौर पंजाब मे लगातार जारी
जालंधर में भाजपा को लगा बड़ा झटका
चंडीगढ, 6 मई (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर नेताओं द्वारा पार्टी दल बदल का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच जालंधर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार भाजपा जिला मीत प्रधान प्रदीप खुल्लर अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही अकाली दल के भी कई नेता आप में शामिल हुए हैं। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया गया है।
आपको बता दें कि प्रदीप खुल्लर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के करीबी हैं। उनकी जालंधर वेस्ट हलके में अच्छी पकड़ है। गौरतलब है कि इससे पहले विजय सांपला के भतीजे रोबिन सांपला भाजपा छोड़ आप में शामिल हुए थे।























