शिरोमणि अकाली दल के एसजीपीसी सदस्यों की अहम बैठक हुई शुरू
चंडीगढ़ मुख्यालय में जुटेंगे नेता
चंडीगढ़, 22 जनवरी (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल आज चंडीगढ़ मुख्यालय में एसजीपीसी सदस्यों की अहम बैठक बैठक शुरू हो गई है। इसमें शिरोमणि कमेटी चुनाव के लिए वोटर सूचियों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।
बैठक के बारे में डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि शिरोमणि अकाली दल ने शिरोमणि कमेटी की वोटर सूचियों में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटों के पंजीकरण के संबंध में अपने शिरोमणि कमेटी सदस्यों की बैठक बुलाने का फैसला किया है। यह बैठक 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। चूंकि रिटर्निंग अधिकारियों के पास आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 23 जनवरी है, इसलिए पार्टी ने अपने सभी सदस्यों और अन्य नेताओं से अपील की है कि वे गैर-सिख और अन्य फर्जी वोटों के संबंध में सभी आपत्तियां संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को समय पर लिखित रूप में प्रस्तुत करें। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल नेतृत्व इस पूरे मामले को गुरुद्वारा चुनाव के मुख्य आयुक्त के समक्ष उठाएगा।

























