लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों को लेकर आज जालंधर में ये रास्ते रहेंगे बंद
घर से निकलने से पहले पढ़ लें खबर
चंडीगढ, 4 जून: (विश्ववार्ता): लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों को लेकर जालंधर में आज कपूरथला चौक से बस्ती बावा खेल नहर पुली तक का रास्ता बंद होने की सूचना मिली है। जानकारी मुताबिक, पंजाब सहित पूरे देश में कल 4 जून 2024 को वोटों की गिनती होने जा रही है, जिसके चलते वोटों की गिनती के लिए स्पोट्र्स कालेज को काउटिंग सैंटर बनाया गया है। अमनदीप कौर एडीसीपी ट्रैफिक जालंधर ने बताया कल कपूरथला चौक से बस्ती बावा खेल नहर पुली तक का रास्ता बंद किया गया है।
ये रूट रहेंगे डायवर्जन
कपूरथला साइड से जालंधर आने वाला ट्रैफिक करतारपुर से जालंधर की तरफ से आएगा और हैवी व्हीकल वरियाना मोड़ से लैद्दर काम्पलैक्स जाएंगे। इसी तरह शहर के अंदर का ट्रैफिक कपूरथला चौक से वर्कशाप चौक से एचएमवी कालेज अंदरूनी रास्ते बस्ती बावा खेल साइड जाएगा। शहर के बाहर जाने वाला ट्रैफिक मि_ू बस्ती से शहर के अंदरूनी रास्ते से होते हुए बाहर जाएगा। उपरोक्त रूट डायवर्जन का समय सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। आम पब्लिक से अपील की गई है कि उपरोक्त रूट डायवर्जन की पालना संबंधी सहयोग दिया जाए ताकि किसी को भी मुश्किलों का सामना न करना पड़े।























