यूपी मे चंद्रशेखर ‘रावण’ ने दिग्गजों के छुड़ाए छक्के
नगीना में आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद जीते
चंडीगढ, 4 जून: (विश्ववार्ता): भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण को नगीना सीट से बड़ी जीत मिली है। अभी तक सामने आए रुझान में चंद्रशेखर रावण एक लाख से अधिक वोटों जीत गये हैं और यह उनकी एक बड़ी जीत हैं। भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर 1.40 लाख वोटों से चुनाव जीत लिया है। नगीना की सीट पर चंद्रशेखर को बड़ा बहुमत मिला है।
नगीना में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था, यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद के मैदान में उतरने के बाद यह सीट चर्चाओं में थी। भाजपा ने ओम कुमार, समाजवादी पार्टी ने मनोज कुमार और बीएसपी से सुरेंद्र पाल सिंह को मैदान में उतारा था।
भीम आर्मी के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं चंद्रशेखर
आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर को भीम आर्मी के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। चंद्रशेखर का जन्म दिसंबर 1986 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छुतमलपुर कस्बे में हुआ था। उनके पिता का नाम गोवर्धन दास और मां कमलेश देवी थीं। राजनीति में सक्रिय होने के बाद वह खुद को दलितों का नेता बताते हैं और लोगों के बीच दलित आइकन के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यह पहला मौका है जब चंद्रशेखर की पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरी है, खुद चंद्रशेखर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।






















