मौत का सबब बनी भीषण गर्मी, अब तक इतने लोगो की मौत
चुनाव के अंतिम चरण में प्रचंड गर्मी बनीं जानलेवा, मिर्जापुर में 9 होमगार्डों समेत 13 की मौत
चुनाव ड्यूटी पर आए 18 होमगार्डों का ट्रामा में चल रहा इलाज
चंडीगढ, 1 जून (विश्ववार्ता) ंदेश भर मे इस बार आसमान के आग के गोले बरस रहे है जिसके कारण आम जन जीवन पूरी तरह से ठप्प हो गया है। गर्मी ने देश मे सभी रिकार्डो को ध्वस्त कर दिया है। तेज धूप व गर्म हवाएं जानलेवा बन गई हैं। सात चुनावकर्मियों की मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पोस्ट में कहा,‘‘मिर्जापुर में सात चुनावकर्मियों की मौत की खबर बेहद दुखद है। सरकार अपना मौन तोड़े और बदइंतजामी की वजह से उजड़ चुके परिवारों को भावनात्मक राहत देने के लिए आगे आए।” उन्होंने कहा,‘‘सरकार पांच होमगार्ड, सीएमओ कार्यालय के एक लिपिक और एक सफाईकर्मी के परिवार के लिए तुरंत पांच-पांच करोड़ रुपये का मुआवजा घोषित करे और जो अन्य कर्मी गर्मी के कारण बीमार पड़ गये हैं उन सभी लोगों को बेहतरीन उपचार उपलब्ध कराए।
शुक्रवार को भी लू लगने और गर्मी से प्रदेश में 189 लोगों की मौत हो गई। इनमें शनिवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी में तैनात 19 मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी हैं। वहीं, बिहार में भी 10 मतदानकर्मियों की जान चली गई
मृतकों में 9 होमगार्ड, 2 सफाईकर्मी और 1 पीठासीन अधिकारी और 1 ष्टरूह्र ऑफिस का क्लर्क है। मतदान को लेकर बाहरी जिलों से होमगार्ड चुनावी ड्यूटी के लिए मिर्जापुर बुलाए गए हैं। कई होमगार्डों की तबीयत अचानक खराब हो गई। कुछ को उल्टी शुरू हो गई और जी-मिचलाने लगा। इसके बाद सभी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
वहीं, सोनभद्र में भी पोलिंग बूथ पर रवाना होने से पहले 12 मतदानकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई। बाद में अस्पताल में 2 मतदानकर्मियों की मौत हो गई। 9 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हैं।
मामले पर बोली जिलाधिकारी
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया- आज पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं, कल वोटिंग है। चुनावी ड्यूटी में अलग-अलग जिलों से आए जवानों की हालत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी देखभाल मेडिकल कॉलेज का स्टाफ कर रहा है। अब तक 7 होमगार्डों की मौत हुई है। पोलिंग बूथ पर ड्यूटी कर रहे कर्मियों को पानी ह्रक्रस् के घोल आदि की व्यवस्था की गई है। लोगों को निर्देश दिया गया है कि सावधानी बरतें।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया, चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आज रवानगी हुई। इसी दौरान 7 होमगार्डों की मौत हो गई। इनमें दो गोंडा, एक प्रयागराज, एक बस्ती, एक कौशांबी और एक मिर्जापुर के रहने वाले थे।
मृतकों की पहचान कृष्णपाल अवस्थी, बच्चाराम, सत्यप्रकाश, श्रीराम जियावन यादव, अविनाश पांडेय, त्रिभुवन सिंह और रामकरन के रूप में हुई है। घरवालों को तत्काल सूचना दे दी गई। राहत संबंधी कार्रवाई की जा रही है।























