फिल्म ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभाने वाले यश के कपड़े होंगे ‘असली सोने‘
चंडीगढ, 20 मई (विश्ववार्ता) नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभाने वाले यश के कपड़े ‘असली सोने‘ के बने होंगे। एक करीबी सूत्र ने कॉस्ट्यूम के बारे में बताया,‘यश के लिए जो कपड़े बन रहे हैं वे असली सोने के होंगे। दरअसल पौराणिक गाथाओं के अनुसार, राक्षसों के राजा रावण के साम्राज्य को ‘सोने की लंका के नाम से जाना जाता था। सूत्रों ने बताया, ‘रावण लंका का राजा था जो उस समय सोने का हुआ करता था। इसलिए, असली सोने का इस्तेमाल किया गया है। वह जो भी कपड़े इस्तेमाल कर रहा है, सभी असली सोने के बनाए जा रहे हैं।
सितारों से भरी इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर और मां सीता की भूमिका में पल्लवी हैं। इसमें लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभा रही हैं जबकि अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में नजर आएंगे। इसके कॉस्ट्यूम की जिम्मेदारी डिजाइनर जोड़ी रिंपल और हरप्रीत पर है जो फिल्म ‘पद्मावत’, ‘हाउसफुल 4’ और सीरीज ‘हीरमंडी: द डायमंड बाजार’ में अपने जौहर दिखा चुके हैं।






















