• Latest
  • Trending
  • All

टी20 विश्व कप मे भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास

June 11, 2024

LPG Rate Today : आसमान छूने लगी कमर्शियल सिलेंडर की कीमते

June 24, 2026

WT20 World Cup: सेमीफाइनल की राह में टीम इंडिया के सामने क्या है चुनौतियां ?

June 24, 2026

Punjab के इस जिले मे शादी के सिर्फ़ चार महीने बाद कपल ने की आत्महत्या

June 24, 2026

Air India का प्लेन Pakistani airspace में घुसा

June 24, 2026

 महाराष्ट्र सरकार ने Takht Sachkhand Sri Hazur Sahib पर कब्ज़ा करने की खतरनाक साज़िश रची – मालविंदर कांग

June 24, 2026

जालंधर के डेरा बल्लां के Sant Niranjan Das को ‘Padma Shri Award से किया गया सम्मानित

June 24, 2026
Lavc60.9.100

Rudraprayag Gurdwara Clash: उत्तराखंड में चार दिन बाद थमा नगरासू गुरुद्वारा विवाद

June 24, 2026

Haryana Chief Minister Naib Singh Saini आज पंजाब दौरे पर

June 24, 2026

HRTC Strike Crisis: ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने किया बडा ऐलान

June 24, 2026

🌷आज का सुविचार 🌷Aaj ka vichar 🌷

June 24, 2026

Amrit Vele Da हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

June 24, 2026

Punjab के गांव देश में सबसे ज़्यादा डेवलप होंगे; सरपंचों को आगे आकर बदलाव की लीडरशिप करनी चाहिए: Chief Minister Bhagwant Singh Mann

June 23, 2026
Punjabi News
English News
Wednesday, June 24, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

टी20 विश्व कप मे भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास

by Wishav Warta Hindi Team
June 11, 2024
in खेल

टी20 विश्व कप मे भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास

यह टी20 विश्व कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैचों की विनिंग स्ट्रीक

चंडीगढ, 11 जून: (विश्ववार्ता) भारत ने टी20 वल्र्डकप 2024 के पाकिस्तान के साथ हुए मुकाबले मे कई बडे रिकार्डो को स्थापित किया है। आपको बतां दे कि यह टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम की पाकिस्तान पर सातवीं जीत रही। दोनों के बीच कुल आठ मुकाबले हुए हैं और भारत ने सात मैचों में जीत हासिल की है। एक में पाकिस्तान को जीत मिली। यह टी20 विश्व कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैचों की विनिंग स्ट्रीक है। टीम इंडिया ने इस मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ और श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप में छह-छह मैच जीते थे। अब भारतीय टीम सबसे आगे हो गई है।
भारत ने सबसे छोटे स्कोर का बचाव किया
इतना ही नहीं भारत ने टी20 विश्व कप में सबसे छोटे टोटल का बचाव किया है। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका की बराबरी की। दोनों ने 120 रन के लक्ष्य का बचाव किया है। श्रीलंका ने ऐसा 2014 टी20 विश्व कप में चटगांव में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। वहीं, टी20 में भारतीय टीम द्वारा बचाया गया यह सबसे कम स्कोर भी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 139 रन के लक्ष्य का बचाव किया था।
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किसी टीम द्वारा बचाया गया यह दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। 2021 में जिम्बाब्वे ने हरारे में पाकिस्तान को 119 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं करने दिया था। इसके बाद टीम इंडिया है। भारत की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह आठ महीने के अंदर दूसरी बार है जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 रन देकर दो विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
मैच में क्या हुआ?
भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही थी। 14वें ओवर में एक वक्त पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन था। इसके बाद मैच पलटा। रिजवान-शादाब आउट हुए। 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए और इफ्तिखार का विकेट लिया। 20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। हालांकि, अर्शदीप ने सिर्फ 11 रन खर्च किए और इमाद वसीम का विकेट लिया। इस तरह टीम इंडिया ने असंभव को संभव में बदल दिया। टीम इंडिया की हार निश्चित लग रही थी, लेकिन बुमराह-अर्शदीप, सिराज और हार्दिक की तेज गेंदबाजी की चौकड़ी ने भारत को मैच जिता दिया। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर के बाद सात विकेट पर 113 रन बना सकी।

Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

WT20 World Cup: सेमीफाइनल की राह में टीम इंडिया के सामने क्या है चुनौतियां ?

by Wishav Warta Hindi Team
June 24, 2026
0

WT20 World Cup: सेमीफाइनल की राह में टीम इंडिया के सामने क्या है चुनौतियां ? -एक हार से मंडाराया Team...

Women’s T20 World Cup-2026 में आज  खेले जाएंगे तीन मुकाबले 

by Wishav Warta Hindi Team
June 23, 2026
0

Women's T20 World Cup-2026 में आज  खेले जाएंगे तीन मुकाबले टीम इंडिया पर मंडराया T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर...

भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर जीता Women’s Nations Cup  

by Wishav Warta Hindi Team
June 22, 2026
0

भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर जीता Women's Nations Cup    पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली भारतीय टीम को PM...

FIFA 2026: Belgium vs Iran: बेल्जियम और ईरान के बीच मुकाबला ड्रॉ

by Wishav Warta Hindi Team
June 22, 2026
0

FIFA 2026: Belgium vs Iran: बेल्जियम और ईरान के बीच मुकाबला ड्रॉ चंडीगढ, 22 जून, 2026 (विश्ववार्ता)  Belgium vs Iran:...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

Amrit Vele Da हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

June 24, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार 🌷Aaj ka vichar 🌷

June 24, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

LPG Rate Today : आसमान छूने लगी कमर्शियल सिलेंडर की कीमते

by Wishav Warta Hindi Team
June 24, 2026
0

LPG Rate Today : आसमान छूने लगी कमर्शियल सिलेंडर की कीमते LPG के नए दाम जारी, पढ़ें आज का रेट...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA