जम्मू-कश्मीर पुलवामा से बडी खबर
सुरक्षाकर्मियों ने निहामा में शुरू किया एनकाउंटर, इतने आतंकी छिपे होने की जानकारी
चंडीगढ, 3 जून: (विश्ववार्ता): दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, ‘पुलवामा जिले के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबल अपना काम कर रहे हैं। ‘पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हुई।
इससे पहले एक बार भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा कुपवाड़ा में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें हथियार, गोला, बारूद और युद्ध जैसे सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था. हथियारों का ये जखीरा ऑपरेशन कोट नाला के तहत बरामद किए गए थे. इससे पहले 6 मई को भी सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर किया था. आतंकवादियों की सूचना मिलते ही दक्षिण-कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके को पूरी तरह से घेरा हुआ है. अचानक आंतकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. रक्षाबलों ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया.























