छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी
10वीं कक्षा में सिमरन शब्बा ने किया टॉप
चंडीगढ, 9 मई (विश्ववार्ता): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीजीबीएसई रायपुर ने मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। जो छात्र 10वीं परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे परीक्षार्थी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 को आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के साथ-साथ SMS सुविधा के माध्यम से भी देख सकते हैं। आधिकारिक समय सारिणी के अनुसार, सीजीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थी।
सीजी 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र सीजीबीएसई 10वीं परिणाम को ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं। वे सीजीबीएसई 10th रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जा सकते हैं और ऑफ़लाइन मोड में मार्कशीट प्राप्त करने के लिए SMS सुविधा का भी उपयोग कर सकते हैं। सीजी बोर्ड परिणाम की घोषणा के साथ बोर्ड, समग्र पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य सभी विवरणों की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेगा।






















