• Latest
  • Trending
  • All

कपास (नरमा) बेल्ट के किसानों को नहरी पानी मिल रहा है, हम यहां खाद्य प्रसंस्करण कंपनियां भी लाने की योजना बना रहे हैं, मेरे पास इस क्षेत्र के लिए कई बड़ी विकास योजनाएं हैं : सीएम भगवंत मान

May 27, 2024
xr:d:DAFZ5i7fRwc:1312,j:7255701701681527571,t:23091217

Bhagwant Maan government द्वारा पूरे राज्य की Unauthorized Colonies के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

June 11, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर इसे बताया सामूहिक उपलब्धि

June 10, 2026

Bhagwant Singh Mann’s cabinet ने Punjab में NEETNEET Re-Exam के Candidates के लिए फ्री ट्रैवल को दी मंजूरी 

June 10, 2026

Modi government के 12 वर्ष पूर्ण होने पर Keval Singh Dhillon द्वारा धन्यवाद अरदास

June 10, 2026

Patiala News: 2027 में Punjab में BJP की सरकार बनने पर युवाओं को पूरी तरह पक्का किया जाएगा”- Jai Inder Kaur

June 10, 2026

Delhi में सियासी हलचल तेज : Abhishek Banerjee ने की Rahul Gandhi से मुलाकात …

June 10, 2026

Mann Sarkar द्वारा Patiala में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत; पटियाला को पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए 30 दिनों का लक्ष्य निर्धारित

June 10, 2026

Haryanvi Singer Sapna Chaudhary को दिल्ली की अदालत ने दी अंतरिम राहत

June 10, 2026

PM Modi  की अध्यक्षता मे हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में कई बड़े और दूरगामी प्रभाव वाले लिये गये फैसले

June 10, 2026

Punjab School Education Board द्वारा घोषित किए जाने वाले बोर्ड परीक्षा परिणामों में किया गया बड़ा बदलाव 

June 10, 2026

World Fatty Liver Day 2026: फैटी लिवर की बीमारी लिवर की सेहत के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है; Bhagwant Maan government’s की ‘Mukhya Mantri Sehat Yojana’ को समय पर स्क्रीनिंग और इलाज के लिए मिल रहा है बढ़ावा 

June 10, 2026

Internatioanl News: Pakistan ने Afghanistan पर एयरस्ट्राइक की

June 10, 2026
Punjabi News
English News
Thursday, June 11, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

कपास (नरमा) बेल्ट के किसानों को नहरी पानी मिल रहा है, हम यहां खाद्य प्रसंस्करण कंपनियां भी लाने की योजना बना रहे हैं, मेरे पास इस क्षेत्र के लिए कई बड़ी विकास योजनाएं हैं : सीएम भगवंत मान

अबोहर के किन्नू का अब पंजाब भर में होगा बाज़ार, हम बच्चों को मिड-डे मील में परोसेंगे किन्नू – भगवंत मान

by Wishav Warta Hindi Team
May 27, 2024
in पंजाब

कपास (नरमा) बेल्ट के किसानों को नहरी पानी मिल रहा है, हम यहां खाद्य प्रसंस्करण कंपनियां भी लाने की योजना बना रहे हैं, मेरे पास इस क्षेत्र के लिए कई बड़ी विकास योजनाएं हैं : सीएम भगवंत मान

अबोहर के किन्नू का अब पंजाब भर में होगा बाज़ार, हम बच्चों को मिड-डे मील में परोसेंगे किन्नू – भगवंत मान

भगवंत मान ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर बोला हमला, कहा – बुरी तरह हार के डर से वह फिरोजपुर छोड़कर भाग गए

सीएम भगवंत मान ने फिरोजपुर से उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार, अबोहर में विशाल जनसभा को किया संबोधित

सीएम मान फिरोजपुर के मुद्दों से वाकिफ, उन्होंने नहरी पानी के सबसे बड़े मुद्दे का किया समाधान, बाकी मुद्दे भी जल्द सुलझाएंगे: जगदीप सिंह काका बराड़

फिरोजपुर/चंडीगढ, 27 मई (विश्ववार्ता)  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के फिरोजपुर से उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए प्रचार किया। मान ने अबोहर में एक विशाल सार्वजनिक रैली को संबोधित किया और फिरोजपुर क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा वह यहां के लोगों की सभी समस्याओं से अवगत हैं। यहां के किसानों की मांग पर उनकी सरकार नरमा की खेती के लिए नहरी पानी दे रही है। बाकी समस्याओं का भी एक-एक कर समाधान करेंगे।

सीएम मान ने अबोहर के लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनके लिए अबोहर कोई टेल नहीं है। जो चंडीगढ़ से यहां देखते हैं वे इसे पंजाब की टेल कहते हैं। जहां से मैं देखता हूं वहां अबोहर सबसे पहले आता है। मान ने कहा कि वह कल से फिरोजपुर में प्रचार कर रहे हैं और उन्हें खुशी है कि बागवानी किसानों और कपास (नरमा) किसानों को उनकी फसलों के लिए नहरी पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि पंजाब के 100 फीसदी खेतों को नहरी पानी मिले ताकि हमें ट्यूबवेल की जरूरत ही न पड़े।

मान ने कहा कि मैं केंद्र, भाजपा और राज्यपाल के खिलाफ लड़ रहा हूं। वे हमारे फंड जारी नहीं कर रहे हैं। हमारे बिल रोक रखे हैं। हमें विधानसभा सत्र की अनुमति नहीं देते फिर हमें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे। इसके लिए हमें संसद में मजबूत करें और संसद में पंजाब के अधिकारों की रक्षा करने के लिए 13 और हाथ व आवाज दें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा में 7 सांसद हैं। लोकसभा में 13 हो जाने के बाद हम संसद में मजबूत फिर हम उस ताकत का इस्तेमाल पंजाब का फंड जारी करवाने में करेंगे और हमारे सांसद आपके मुद्दों को वहां उठाएंगे।

उन्होंने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद रहते हुए मैंने कभी भी सुखबीर बादल को संसद में नहीं देखा। फिरोजपुर का कोई मुद्दा उठाना या काम करवाना तो दूर की बात है। उन्होंने कहा कि बादल को पता था कि वह बुरी तरह हारने वाले हैं, इसलिए वह फिरोजपुर से भाग गए। मान ने बादल परिवार पर निशाना साधते हुए अपना मशहूर किकली 2.0 भी लोगों को सुनाया।

मान ने कहा कि पंजाब के साथ-साथ फिरोजपुर के लिए भी उनके पास बड़ी योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वह फूड प्रोसेसिंग कंपनियों को फिरोजपुर में लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में किन्नू का बड़ा बाजार होगा। पंजाब सरकार स्कूलों में मिड-डे मील में किन्नू परोसेगी। हम बच्चों को देने के लिए केरल से केले खरीदते हैं। अब हम उन्हें अबोहर से अपने किन्नू और अमरूद देंगे।

मान ने भाजपा नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे पंजाब आते हैं और धमकियां देना शुरू कर देते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि वे यहां लोकसभा के लिए वोट मांगने आए हैं या हमारी सरकार गिराने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों पर धमकियों का असर नहीं होता। उन्होंने मुझे 92 सीटें इसलिए दीं क्योंकि वे मुझसे प्यार करते हैं और मुझ पर भरोसा करते हैं। मान ने कहा कि उसे कोई नहीं खरीद सकता क्योंकि वह बिकाऊ नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने हमारे देश को अंग्रेजों के चंगुल से बचाया, हमारे 80% स्वतंत्रता सेनानी पंजाब से थे। अभी भी पंजाब के बेटे भारत की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। मान ने कहा कि मोदी किसान विरोधी बिल लाए और हमारे किसान उनके खिलाफ प्रदर्शन करते रहें, करीब डेढ़ साल तक दिल्ली की सीमाओं पर बैठे रहे, 750 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई, फिर मोदी को माफी मांगनी पड़ी और कृषि कानूनों को रद्द करना पड़ा।

मान ने कहा कि वह उनके (लोगों) जैसे हैं। वह उनमें से ही एक हैं। पहली बार पंजाब में ऐसा सीएम है जिसे लोग ‘बाई जी’ (बड़े भाई के लिए पंजाबी शब्द) कहते हैं। लोग मुझे कहीं भी और कभी भी रोक सकते हैं। वहीं पहले वाले ‘काका जी’, ‘राजा जी’ और ‘बीबा जी’ थे। उन्होंने लोगों से 1 जून को ‘झाड़ू’ का बटन दबाने की अपील की और कहा कि मैंने आपके बिजली के बिल जीरो किए, आप पंजाब में अकाली, कांग्रेस और बीजेपी को जीरो कर दो। मान ने कहा कि मैं अपने या अपने बच्चों के लिए वोट नहीं मांग रहा हूं। मैं आम लोगों, उनके बच्चों के भविष्य के लिए वोट मांग रहा हूं।

सीएम मान फिरोज़पुर के मुद्दों से वाकिफ, उन्होंने नहरी पानी का सबसे बड़ा मुद्दा हल किया, बाकी मुद्दे भी जल्द सुलझाएंगे: जगदीप सिंह काका बराड़

आप प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी मुद्दों से अवगत हैं। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने सीमांत क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या, नरमा व अन्य फसलों के लिए नहरी पानी की समस्या, का समाधान कर दिया है। बाकी मुद्दे भी वह जल्द सुलझाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां दूसरा बड़ा मुद्दा बीज फार्म का है। उन्होंने सीएम से इसका भी समाधान कराने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप मुझे वोट देकर जिताएं, मैं संसद में भी यहां के मुद्दे उठाउंगा और मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी इलाके के विकास के लिए काम करवाउंगा।

Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

xr:d:DAFZ5i7fRwc:1312,j:7255701701681527571,t:23091217

Bhagwant Maan government द्वारा पूरे राज्य की Unauthorized Colonies के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

by Wishav Warta Hindi Team
June 11, 2026
0

xr:d:DAFZ5i7fRwc:1312,j:7255701701681527571,t:23091217 Bhagwant Maan government द्वारा पूरे राज्य की Unauthorized Colonies के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति...

Bhagwant Singh Mann’s cabinet ने Punjab में NEETNEET Re-Exam के Candidates के लिए फ्री ट्रैवल को दी मंजूरी 

by Wishav Warta Hindi Team
June 10, 2026
0

Bhagwant Singh Mann's Cabinet ने Punjab में NEETNEET Re-Exam के Candidates के लिए फ्री ट्रैवल को दी मंजूरी  कैबिनेट ने...

Modi government के 12 वर्ष पूर्ण होने पर Keval Singh Dhillon द्वारा धन्यवाद अरदास

by Wishav Warta Hindi Team
June 10, 2026
0

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह...

Patiala News: 2027 में Punjab में BJP की सरकार बनने पर युवाओं को पूरी तरह पक्का किया जाएगा”- Jai Inder Kaur

by Wishav Warta Hindi Team
June 10, 2026
0

Patiala News: 2027 में Punjab में BJP की सरकार बनने पर युवाओं को पूरी तरह पक्का किया जाएगा"- Jai Inder...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

Amrit Vele Da  हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

June 10, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार 🌷Aaj ka vichar 🌷

June 10, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : DivinderJeet@wishavwarta.in

Recent

xr:d:DAFZ5i7fRwc:1312,j:7255701701681527571,t:23091217

Bhagwant Maan government द्वारा पूरे राज्य की Unauthorized Colonies के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

by Wishav Warta Hindi Team
June 11, 2026
0

xr:d:DAFZ5i7fRwc:1312,j:7255701701681527571,t:23091217 Bhagwant Maan government द्वारा पूरे राज्य की Unauthorized Colonies के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA