आईपीएल 2024 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ दर्ज की जीत
ईशान-रोहित के बीच हुई दमदार साझेदारी
चंडीगढ़, 12 अप्रैल (विश्ववार्ता) मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरु को सात विकेट से हराकर आईपीएल की दूसरी जीत दर्ज की है. आज IPL 2024 का 25वां मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 197 रनों का टारगेट दिया है. जिसे मुंबई इंडियंस ने बड़ी आसानी से 15.3 ओवर में हासिल कर लिया।
197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को ईशान किशन और रोहित शर्मा ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी हुई। ईशान किशन ने इस मैच में 202.94 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और पांच छक्के लगाए। वह 69 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हिटमैन 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें विल जैक्स ने 12वें ओवर में रीस टॉप्ली के हाथों कैच कराया।























