अवैध तरीके से कंटेनर में ले जाए जा रहे 16 बैलों की दम घुटने से मौत
चंडीगढ, 30 मई (विश्ववार्ता)तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में कथित तौर पर अवैध तरीके से कंटेनर वाहन में ले जाए जा रहे 26 बैल में से 16 की गर्मी और दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बैलों को सूर्यपेट जिले से पड़ोसी आंध्र प्रदेश के कदिरी ले जाया जा रहा था और जब पुलिस को मामले की सूचना मिली तो मंगलवार शाम को वाहन को सूर्यपेट में रोक लिया गया।
वहीं, छत्तीसगढ़ से गोवंशों की तस्करी का ताजा मामला सामने आया है। राज्य के महासमुंद जिले में कंटेनर में ठूंसरक 50 गोवंशों की तस्करी करते हुए ट्रक को जब्त किया गया। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। गोवंशों को कंटेनर में भरकर ओडिशा ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखते ही ड्राइवर ट्रक को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान ट्रक फंस गया और ड्राइवर निकलकर फरार हो गया। कंटेनर में 50 से अधिक गाय-बैल मिले, जिनमें से 15 की मौत हो चुकी थी। वहीं, बाकी गोवंशों को पुलिस ने जब्त कर गौशाला को सौंप दिया।























