
Entertainment News: बदल गई संजय दत्त की फिल्म bhootni की रिलीज डेट
जानिए कब रिलीज होगी मूवी…
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्व वार्ता) पॉपुलर हॉरर एक्शन-कॉमेडी, द भूतनी के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज़ शेड्यूल में बदलाव करने का फैसला किया है। संजय दत्त की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म अब 1 मई 2025 को रिलीज़ होगी। चूंकि फिल्म में व्यापक VFX का काम शामिल है जो बेहतरीन होगा, और निर्माता दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
फिल्म के ट्रेलर को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। द भूतनी में मौनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी, बेयूनिक और आसिफ खान भी हैं।
ज़ी स्टूडियो, सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत, द भूतनी एक सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन है, जिसका निर्माण दीपक मुकुट और संजय दत्त ने किया है, सह-निर्माता हुनर मुकुट और मान्यता दत्त हैं और यह ज़ी स्टूडियो वर्ल्डवाइड रिलीज़ है जो 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।
आज के अभिनेताओं के पास स्क्रिप्ट और संवाद पहले से होते हैं, जो हमारे समय में नहीं था। इंडस्ट्री का काम करने का तरीका अब पूरी तरह बदल चुका है।”
संजय दत्त ने यह भी बताया कि आजकल कलाकारों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, जैसे वैनिटी वैन और एक सपोर्ट स्टाफ, जो पहले के समय में उपलब्ध नहीं थे। द भूतनी का निर्माण ज़ी स्टूडियो, सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स ने किया है।
फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट और संजय दत्त हैं, जबकि सह-निर्माता के तौर पर हुनर मुकुट और मान्यता दत्त जुड़े हैं। फिल्म को ज़ी स्टूडियो वर्ल्डवाइड रिलीज करेगा। यह फिल्म एक अलग और दिलचस्प कॉन्सेप्ट के साथ दर्शकों को डर और हंसी का अनोखा अनुभव देने के लिए तैयार है।






















