Chandigarh नगर निगम की बैठक शुरू होते ही सदन में हंगामा
चंडीगढ़, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में वीरवार को सदन की बैठक में हंगामा हो गया। हंगामा नगर निगम की खराब वित्तीय स्थिति और नहीं हो रहे काम को लेकर हो रहा है। भाजपा के पार्षद ताला लेकर सदन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब नगर निगम के पास पैसे नहीं है और लोगों के काम ही नहीं हो रहे हैं, तो ताला लगा देना ही ठीक है।
























