18वीं लोकसभा चुनाव के 7वें अंतिम चरण का मतदान शुरू
आप सांसद राघव चड्ढा ने डाला वोट
‘आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महापर्व है- राघव चड्ढा
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता): भीषण गर्मी और राजनीतिक दलों के एक-दूसरे के खिलाफ तीखे बयानों से भरा 18वीं लोकसभा चुनाव के 7वें अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। वही पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। पंजाब में इस बार प्रमुख रूप से चार दलों के 52 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। आप सांसद राघव चड्ढा ने लोकसभा के सातवें चरण के लिए आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत साहिबजादा अजीत सिंह नगर लखनौर में मतदान केंद्र पर मतदान किया।
मोहाली से आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महापर्व है। आज अंतिम चरण का मतदान है। आज देशवासियों द्वारा दिया गया एक-एक वोट तय करेगा कि इस देश की दिशा और दशा क्या होगी। हमारे देश का लोकतंत्र कितना मजबूत होगा ये आज वोट की ताकत से देश की जनता तय करेगी। वोट देने का अधिकार बहुत लंबे संघर्ष के बाद देशवासियों को दिया गया। मैं आज विनती करता हूं कि वोट जरूर डालें।
























