
वाराणसी से PM मोदी तीसरी बार बने सासंद, जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता
चंडीगढ, 4 जून: (विश्ववार्ता): वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी 152513 वोट पाकर तीसरी बात वाराणसी से सांसद बने। पीएम की जीत का जश्न पूरे वाराणसी में मनाया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं।
इससे पहले सुबह 10.28 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस के अजय राय पीएम से पीछे हो गए थे. पीएम नरेंद्र मोदी कुल 85152 वोट पाकर 21629 वोटों से आगे चल रहे थे, जबकि अजय राय 63523 वोट पाकर 21629 वोटों से पीछे चल रहे थे.
वहीं, सुबह 9.40 बजे तक के आंकड़ोंं के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस सीट पर बढ़त बनाए हुए थे.























