लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पंजाब की राजनीति पूरी तरह गर्माई
बलवंत सिंह रामूवालिया ने लोकसभा चुनाव मे इस पार्टी को समर्थन को देने का किया ऐलान
चंडीगढ, 27 मई (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव -2024 को लेकर पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्माई हुई है, हर दिन कभी किसी नेता की अदला बदली का दौर तो कही पार्टी के बडे नेता प्रचंड गर्मी की परवाह किये बिना दिन रात मैदान मे डटकर अपने विरोधियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे है।
इसी बीच बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब की लोक भलाई पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया है। लुधियाना में प्रेस वार्ता करते हुए लोक भलाई पार्टी के सुप्रीमो बलवंत सिंह रामूवालिया ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब की सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी को समर्थन देगें।
बतां दे कि पंजाब लोकसभा चुनाव कार्यक्रम 2024: पंजाब की सभी 13 सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में होगा, सातवें और अंतिम चरण (1 जून) में गुरुदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, नंदपुर निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला।
पिछले चुनाव का विवरण:
अतीत में, पंजाब में 13 लोकसभा सीटें और 117 विधानसभा क्षेत्र शामिल थे। पंजाब के निर्वाचन क्षेत्रों में गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला शामिल हैं। 2019 में, पंजाब में 19 मई को एक ही चरण में मतदान हुआ, जो सात चरणों वाले राष्ट्रीय चुनाव की परिणति थी। चरणबद्ध मतदान के नतीजे 23 मई को घोषित किए गए।
























