
लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान सामने आना शुरू
राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों पर आगे ,रुझानों में एनडीए 140 सीटों पर आगे
चंडीगढ, 4 जून: (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना शुरू हो चुकी है और रुझान सामने आना शुरू हो गए हैं।राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों वायनाड और रायबरेली पर आगे चल रहे हैं। रुझानों में एनडीए 140 सीटों पर आगे है। I.N.D.I.A को बड़ा झटका लगा है और वो केवल 60 सीटों पर आगे है।
हरियाणा में भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर और नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं।























