
लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर
-कहा जिला बार एसोसिएशन में कैप्टन अमरिदंर सिंह और मेरा बड़ा हिस्सा
-अधिकारों के रक्षकों के कामकाज की सुविधा में हर संभव सहयोग देने का किया वायदा
पटियाला चंडीगढ, 18 मई (विश्ववार्ता): जिला बार एसोसिएशन के बुलावे पर शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पटियाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार पटियाला वासियों का भरोसा है। उन्होंने कहा कि ये भरोसा कोई एक दिन में नहीं बना, बल्कि बीते
25 सालों से वह पटियाला वासियों के दुख-सुख का हिस्सा बनी हुई हैं। पूरा पटियाला भी उनके परिवार के दुख-सुख का हिस्सा बना आ रहा है। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग के आधार पर बनाए गए इस भरोसे को हमेशा मैंने अपनी ताकत माना है। यगही कारण है कि आज आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल तीनों मिलकर के खिलाफ है, लेकिन इसके बावजूद पटियाला के लोगों का भरोसा मुझे इन तीनों विपक्षी पार्टियों से लड़ने की ताकत दे रहा है।
जिला बार एसोसिएशन
में अपना और कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से दिए सहयोग को याद दिलाते हुए परनीत कौर ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव पटियाला के लोग खुद आगे आकर
लड़ रहे हैं और उन्हें पता है कि नरिंदर मोदी तीसरी बार देश के
प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और उनकी ताकत पटियाला तक बढ़ाकर हम अपने बच्चों और प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं।
जिला बार एसोसिएशन के मुख्य हाल में वकीलों की बड़ी संख्या को संबोधित करते हुए परनीत कौर कहा कि भाजपा और अकाली दल में जिस समय गठबंधन रहा, उस
समय दौरान भी पटियाला को भाजपा के हिस्से में नहीं रखा गया। पहली बार है कि पटियाला में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को पटियाला से लोकसभा
प्रत्याशी उतारा गया है। नरिंदर मोदी की ताकत बढ़ाने का मौका पटियाला
वासियों को मिला है और इस मौके का भरपूर फायदा 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब को मुश्किल दौर से निकालने के लिए ही उन्होंने बीजेपी का हिस्सा बनना बेहतर समझा।
भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर ने कहा कि लोगों को कानून के जरिए उनका
अधिकार दिलाने वाले वकील भाईचारे और जिला अदालत तक आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केपिटल सिनेमा के पास माल रोड
पर अंडरपाथ बनाए जाने की मांग उनके पास पहुंची है और इस मांग को वह लोकसभा चुनाव में जीत के तुरंत बाद पूरा करवाने का भरसक प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि इससे पहले बेशक कैप्टन अमरिदंर सिंह और सांसद रहते हुए वह जिला बार एसोसिएशन में अपनी हिस्सेदारी देते आए हैं, लेकिन भविष्य में भी वह एसोसिएशन की जरूरत को पूरा करने में गुरेज नहीं करेंगी। उन्होंने
कहा कि बारादरी में वकील भाईचारे की सुविधा के लिए पूर्व मेयर संजीव
शर्मा बिट्टू ने पक्की पार्किंग बनाकर दी थी, इसका वकील भाईचारे को भरपूर फायदा मिला।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मौजूदा मान सरकार को केंद्र की ओर से सभी ग्रांटें मिल रही हैं, लेकिन उन्हें मोदी सरकार की आलोचना करने की आदत पड़ गई है। परनीत कौर ने कहा कि एक मौका केजरीवाल को कहकर पंजाब की सत्ता हासिल करने वाली आप पार्टी पटियाला के राजिंदरा सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल को अव्वल डाक्टर तक मुहैया नहीं करवा सकी, लेकिन अपनी पार्टी के विज्ञापनों पर पब्लिक फंड से 750 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।
स्वाति मालीवाल के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए प्रणीत कौर ने कहा, ”सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा अरविंद केजरीवाल के पीएस ऋषव कुमार के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर में जो विवरण सामने आए हैं, वे बहुत दर्दनाक हैं। उन्होंने कुमार पर उनके चेहरे पर 7-8 बार थप्पड़ मारने और उनकी छाती, पेट और संवेदनशील हिस्सों पर चोटें पहुंचाने का आरोप लगाया है। अगर आम आदमी पार्टी के अपने ही राज्यसभा सदस्य के साथ मुख्यमंत्री आवास पर ऐसा व्यवहार किया जाएगा तो कोई और कैसे सुरक्षित महसूस करेगा? मैं इस घटना की कड़ी निंदा करती हूं और स्वतंत्र जांच की मांग करती हूं।”






















