बीजेपी ने पंजाब की सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवाराें की सूची की पूरी
फतेहगढ़ साहिब से इस उम्मीदवार को उतारा मैदान में
चंडीगढ़, 10 मई (विश्ववार्ता) पंजाब में भाजपा ने फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट पर उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिया है। अब पंजाब की सभी 13 सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या पूरी हो गई है। बीजेपी ने गेजा राज वाल्मिकी को इस सीट पर उतारकर दांव खेला है। केंद्रीय चुनाव समिति ने इस नाम पर मुहर लगाई है।
बता दें, पंजाब में कुल 13 लोकसभा सींटे हैं। जिनमें गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, खंडूर साहिब, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब हैं।
आनंदपुर से बीजेपी ने डॉ सुभाष शर्मा, फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, संगरूर से बीजेपी ने अरविंद खन्ना, खडूर साहिब से बीजेपी ने मंजीत सिंह मन्ना, होशियारपुर से बीजेपी ने अनिता सोम प्रकाश, बठिंडा से बीजेपी ने परमपाल कौर सिद्धू, गुरदासपुर से बीजेपी ने दिनेश सिंह बब्बू , अमृतसर से बीजेपी ने तरणजीत सिंह संधू , जालंधर से बीजेपी ने सुशील कुमार रिंकू, पटियाला से बीजेपी ने परनीत कौर, लुधियाना से बीजेपी ने रवनीत सिंह बिट्टू, फतेहगढ़ साहिब से बीजेपी ने, फरीदकोट से बीजेपी ने हंसराज हंस मैदान में उतारा हैं।
























