पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत 91. 46 करोड़ रुपए की राशि जारी – बलजीत कौर
चंडीगढ, 9 जून: (विश्ववार्ता) पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ बलजीत कौर ने पंजाब सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एस. सी स्टूडेंट्स स्कीम साल 2023- 24 के बकाया रहते 117346 विद्यार्थियों के लिए 91.46 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।
डॉ कौर ने बताया कि अनुसूचित जाति के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम का मुख्य लक्ष्य ज्यादा गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को शिक्षा पूरी करने के लिये सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस राशि के जारी होने से अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों का जीवन स्तर ऊँचा उठाया जा सकेगा। मंत्री महोदय ने बताया कि वित्तीय सहायता की अदायगी सीधी लाभार्थियों के बैंक खातों में की जाती है।






















