पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव:दो मतदान केंद्रों पर आज फिर से पड़ेंगे वोट
BJP की शिकायत पर चुनाव आयोग ने दिया आदेश, जानिए क्यों हो रही दोबारा वोटिंग
चंडीगढ़, 3 जून (विश्ववार्ता)चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की बारासात और मथुरापुर लोकसभा सीट में एक-एक मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान का आदेश दिया है। इन केंद्र पर सातवें व अंतिम चरण में एक जून को मतदान हुआ था। अब 3 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
उन्होंने बताया कि बारासात निर्वाचन क्षेत्र का बूथ देगंगा विधानसभा क्षेत्र के कदमबागछी सरदार पारा एफपी स्कूल में स्थित है, जबकि मथुरापुर का बूथ काकद्वीप विधानसभा क्षेत्र में स्थित है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराये जाने की मांग की है. इन सभी सीट पर एक जून को अंतिम चरण में मतदान हुआ था.
19 जून तक तैनात रहेंगी केंद्रीय बलों की 400 कंपनियां
पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मतदान के बाद हिंसा की घटना के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने रविवार को राज्य में केंद्रीय बलों की लगभग 400 कंपनियों की तैनाती को 19 जून तक बढ़ाने का निर्णय किया है.अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के उपरांत वर्तमान कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद आयोग ने यह निर्णय किया गया है.
























