
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले के विभिन्न स्कूलों द्वारा अध्यापकों को लेकर लिया कडा संज्ञान
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ, 28 मई (विश्ववार्ता) पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के ई-पंजाब पोर्टल पर जिले के विभिन्न स्कूलों द्वारा अध्यापकों का डाटा अपडेट न करने का जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा कड़ा संज्ञान लिया गया है।
सभी सरकारी स्कूलों द्वारा हर महीने की 10 तारीख को ई-सर्टीफिकेट भी दिया जाता है कि उनके संबंधित स्कूल का पूरा डाटा स्कूल रिकॉर्ड अनुसार बिल्कुल सही है, लेकिन चेक करने के उपरांत पता चला है कि अभी भी विभिन्न स्कूल प्रमुखों द्वारा आऊटसोर्स एजैंसीज के अंतर्गत कम कर रहे अध्यापकों/कर्मचारियों का डाटा विभाग की वैबसाइट की ई-पंजाब पोर्टल पर ऐड/अपडेट नहीं करवाया गया है जोकि विभाग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है इसलिए शिक्षा विभाग के अंतर्गत होने वाली हर तरह की गतिविधियां पोर्टल पर मौजूद डाटा के आंकड़ों के अनुसार ही करवाई जाती हैं।
एम.आई.एस. विंग, समग्र शिक्षा अभियान अथारिटी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सभी स्कूल प्रमुखों को इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल ई-पंजाब पर जिला लुधियाना के सभी स्टाफ का डाटा दर्ज है जिसको संबंधित स्कूल प्रमुख द्वारा अपने स्तर पर चेक किया जाता है और जरूरत पडऩे पर जरूरत अनुसार उसे अनलॉक करवा कर अपडेट भी किया जाता है।






















