पंजाब में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी नवांशहर में रैली को करेंगे संबोधित
चंडीगढ, 30 मई (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के प्रचार के आखिरी दिन है और सभी पार्टियों ने आखिरी दिन एडी चोटी का जोर लगा दिया है। पंजाब में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज नवांशहर में रैली को संबोधित करेंगे।
























