पंजाब में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू
सुरक्षा में तैनात रहेंगी 255 कंपनी, 55 हजार पंजाब पुलिस जवान, पोलिंग बूथों पर संभाला मोर्चा
ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर 24 घंटे बल तैनात
पंजाब को बांटा कुल इतने जोनो मे
चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता): पंजाब में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश भर में केंद्रीय हथियारबंद अर्ध सैनिक बल की 255 कंपनी और पंजाब पुलिस के 55,039 जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है।
सरहदी इलाकों में बीएसएफ की निगरानी में पोलिंग बूथों पर मतदान होगा, यहां ड्रोन से नजर रखी जाएगी। कुल 70,724 सुरक्षा कर्मचारी (राज्य पुलिस और केंद्रीय हथियारबंद अर्ध सैनिक बल) और 50 हजार स्पोर्टिंग स्टाफ ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं।
पुलिस नोडल ऑफिसर एमएफ फारूकी ने बताया कि पोलिंग स्टाफ को किसी भी आपातकालीन स्थिति के साथ निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दियाग गया है। ईवीएम मशीनों को पोलिंग बूथ तक ले जाने और वहां से स्ट्रांग रूम तक और मतगणना केंद्रों तक ले जाने के लिए 10 हजार वाहनों में जीपीएस सिस्टम इंस्टाल किया गया है, इन वाहनों की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
पुलिस नोडल ऑफिसर एमएफ फारूकी ने बताया कि ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए राज्य के सभी स्ट्रांग रूमों के बाहर अर्ध सैनिक बल और अन्य सुरक्षा टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी और इसके साथ ही दोगुनी लॉक सिस्टम का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के आसपास की फुटेज के लिए हरेक स्ट्रांग रूम के बाहर एलईडी स्क्रीनें लगाई गई हैं। सभी प्रोटोकॉल के उचित ढंग के साथ पालना को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की तरफ से स्ट्रांग रूमों का रोजर्मरा के आधार पर निरीक्षण किया जाएगा।
पंजाब को 2,098 जोन में बांटा
पुलिस नोडल ऑफिसर ने बताया कि राज्य को 2,098 जोन में बांटा गया है। इन जोन में पंजाब पुलिस के 55,039 जवान तैनात किये गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी या आपात स्थिति में तुरंत कार्यवाही के लिए क्विक रिस्पांस टीमें तैनात रहेंगी। हर एक जोन का इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जिनके साथ 1 हेड-कांस्टेबल और 3 कांस्टेबलों के सम्मिलन वाली पेट्रोलिंग पार्टी हर समय तैनात रहेगी। सुरक्षा कर्मचारियों के दरमियान बेहतर संचार को यकीनी बनाने के लिए जिलों को 20 वाटस के 3,496 अतिरिक्त वायरलेस सेट और 8,385 वायरलेस वॉकी-टॉकी सेट मुहैया करवाए गए हैं।
























