उत्तराखंड में जैन मुनियों से अभद्रता, video हुआ वायरल
CM ने स्वता लिया संज्ञान
चंडीगढ, 28 मई (विश्ववार्ता) उत्तराखंड में जैन मुनियों से अभद्रता करना पड़ा भारी, कथित यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज देश से लेकर पूरी दुनिया में जैन संप्रदाय का परचम फैलाने वाले मुनियों को उत्तराखंड की पवित्र धरती पर अपमान झेलना पड़ा है। इसकी वजह एक कथित यूट्यूबर युवक है. जिसने कुछ दिगंबर संतों के साथ अभद्रता कर दी है. जिस पर दिगंबर जैन संप्रदाय ने भारी नाराजगी जताई है. उधर, मामले ने तूल पकड़ा को खुद सूबे के मुख्यमंत्री समेत डीजीपी को पूरे मामले में सफाई देनी पड़ी है. अब आनन-फानन में मामले में एसटीएफ को जांच सौंपी गई है. साथ ही यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वता संज्ञान लिया है। सीएम ऑफिस से बताया गया कि जैन मुनियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रहा है, जिसका संज्ञान लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक महोदय को सभी तथ्यों की भली-भांति जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सीएम धामी के आदेश के बाद उत्तराखंड पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि मेरे संज्ञान में आया है कि दिगंबर जैन संप्रदाय मुनियों के साथ अभद्रता की गई है। उनके बारे में कई आपत्तिजनक बातें कही गई हैं, जिससे जैन समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
डीजीपी ने कहा कि, हमने दिगंबर संतो के साथ अभद्रता करने संबंधी वीडियो को देखते हुए उक्त शख्स के विरुद्ध धारा 153A, 295A आईपीसी एवं 67A आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जांच और कार्रवाई की ज़िम्मेदारी एसटीएफ टीम को दी गई है। आरोपी शख्स YouTuber बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक युवक द्वारा कुछ दिगंबर संतो के साथ अभद्रता करने संबंधी वीडियो का संज्ञान लेकर उक्त युवक के विरुद्ध धारा 153A, 295A आईपीसी एवं 67A आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।#UttarakhandPolice pic.twitter.com/ZHJBgq1uNu
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) May 27, 2024
























