आफत की गर्मी : आसमान से बरस रहे आग के गोले
भीषण गर्मी का सितम: लू और बुखार की चपेट में आने से कुल इतने लोगो की मौत
पंजाब मे प्रचंड गर्मी ने तोड़े सभी रिकार्डं, पारा चढा 50 तक
चंडीगढ, 31 मई (विश्ववार्ता) ंदेश भर मे इस बार आसमान के आग के गोले बरस रहे है जिसके कारण आम जन जीवन पूरी तरह से ठप्प हो गया है। गर्मी ने देश मे सभी रिकार्डो को ध्वस्त कर दिया है। तेज धूप व गर्म हवाएं जानलेवा बन गई हैं। भयंकर गर्मी और लू से देशभर में पिछले 24 घंटो मे 227 लोगों की मौत हो गई। इनमें सर्वाधिक 164 मौतें यूपी में हुईं। वहीं, बिहार में भी 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। सर्वाधिक 20 मौतें औरंगाबाद जिले में हुईं। दिल्ली में पहली मौत हुई है। जिस मजदूर की जान गई, उसे 107 डिग्री बुखार था। हरियाणा में भी दो मौतें हुईं।
वही पंजाब मे इस समय रिकार्डतोड गर्मी पड रही है जिस कारण गर्मी ने सभी रिकार्डो को ध्वस्त कर दिया है। फरीदकोट में पारा 47.4 डिग्री पहुंच गया है, जो सीजन का सबसे अधिक है। साथ ही अधिकतम तापमान ने पिछले 10 साल के रिकार्ड भी तोड़ दिए हैं।
लू थपेडों ने कई जिलों में समस्या अधिक बढ़ा दी। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा इससे अधिक प्रभावित रहे।न्युनतम तापमान में -0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज जरुर की गई है, लेकिन अभी भी ये सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। बल्लोवाल में सबसे कम न्युनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार नूरमहल जालंधर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यहां 3.6 बढ़ोत्तरी के साथ 48 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। पटियाला 48.7 डिग्री, पठानकोट, बठिंडा व अमृतसर में 47.2, बरनाला व आनंदपुर साहिब 48.9, लुधियाना 44.8 और फतेहगढ़ साहिब में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में ये वृद्धि जारी रहेगी, इसलिए बच्चों व बुजुर्गों को तेज धूप से बचना चाहिए और नियमित रूप से पानी पीना चाहिए।
























