आप सुप्रीमो व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल कल आएंगे पंजाब
चंडीगढ, 15 मई (विश्ववार्ता) शराब पॉलिसी मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल (गुरुवार को) पंजाब आएंगे। इस दौरान वह अमृतसर से चुनावी कैंपेन को धार देंगे। इससे पहले वह गोल्डन टेंपल में माथा टेंकने जाएंगे। साथ ही शाम को छह बजे रोड शो करेंगे। रोड शो गुरुवार शाम 6 बजे सीएम भगवंत मान के साथ गुरुनगरी में रोड शो निकाला जाएगा। इसके बाद केजरीवाल श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे।























