आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आप के नवनिर्वाचित सांसद से की मुलाकात
राघव चड्ढा ने टवीट किया पोस्ट, पढिये क्या लिखा
चंडीगढ, 14 जून (विश्ववार्ता): AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों से मुलाकात की. AAP ने इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘AAP के सांसद, संसद में पंजाब की आवाज़ को बुलंद करेंगे.’ पंजाब में आम आदमी पार्टी ने आनंदपुर साहिब, होशियारपुर और संगरूर में जीत दर्ज की है।
राघव चड्ढा ने आज निर्वाचित सांसदों गुरमीत सिंह मीत हेयर, मलविंदर सिंह कंग और राज कुमार चब्बेवाल से मुलाकात की हैं।
गौरतलब है कि राज्य की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मिशन 13-0 के तहत चुनाव लड़ा था, जिसका लक्ष्य राज्य की सभी 13 सीटें जीतना था, लेकिन इसके विपरीत वह राज्य में केवल 3 सीटें ही हासिल कर पाई। राघव चड्ढा ने निर्वाचित सांसदों के साथ तस्वीर साझा करते हुए कहा कि संसद में 3 सांसदों के साथ, संसद में पंजाब का प्रतिनिधित्व और मजबूत हुआ है।
एक्स पर एक पोस्ट में, राघव चड्ढा ने कहा, कि “संसद में पंजाब का प्रतिनिधित्व और मजबूत हुआ है। पंजाब के नवनिर्वाचित आप सांसदों से मुलाकात की और उन्हें उनकी जीत पर बधाई दी। हमने संसद के आगामी सत्रों के लिए अपनी रणनीति पर चर्चा की, तथा अपने राज्य के अधिकारों और प्रगति के लिए लडऩे की अपनी प्रतिज्ञा को दोहराया। विशेष रूप से गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव जीता, जबकि आप प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने आनंदपुर साहिब से चुनाव जीता। पूर्व कांग्रेस नेता राज कुमार चब्बेवाल, जो चुनाव से पहले आप में शामिल हो गए थे, होशियारपुर से चुनाव लड़े और भाजपा उम्मीदवार अनीता सोमप्रकाश को हराया।
Punjab's representation in the Parliament just got stronger! Met with the newly elected AAP MPs from Punjab and congratulated them on their victory. We discussed our strategy for the upcoming sessions of the Parliament, renewing our pledge to fight for the rights and progress of… pic.twitter.com/ug0IxUNSqw
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) June 14, 2024























